NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम हुआ फाइनल
नई दिल्ली: NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल हो गया है। सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की जानकारी दी है। नड्डा ने बताया, "पीएम मोदी की मौजूदगी में संसदीय बोर्ड की मीटिंग में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया है।"
हम विपक्ष से भी बात करेंगे: नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा, "हम विपक्ष से भी बात करेंगे। हमें उनका समर्थन भी प्राप्त करना चाहिए ताकि हम मिलकर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें। जैसा कि हमने पहले कहा, हम उनके संपर्क में हैं और हमारे वरिष्ठ नेताओं ने पहले भी उनसे संपर्क किया है और अब भी हम उनके संपर्क में रहेंगे और हमारे सभी एनडीए सहयोगियों ने हमारा समर्थन किया है। सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए हमारे एनडीए के उम्मीदवार हैं।"
कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?
सीपी राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं और तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह RSS और जनसंघ के भी सदस्य रहे हैं।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर