बेसमेंट खुदाई के दौरान दीवार ढही, पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक जरा-सी चूक ने शख्स को मौत की नींद सुला दिया. हादसा निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में खुदाई के दौरान हुआ. खुदाई करते समय अचानक कोने में लगा कंक्रीट का खंभा खिसक गया और उसके साथ मिट्टी खिसकते से दीवार ढह गई. मलबे के नीचे मौके पर खुदाई कर रहे मजदूबर दब गए, जिनमें से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें लोगों की मदद से मलबे के नीचे से निकाल कर उपचार के लिए सुखमनी अस्पताल पहुंचाया गया.
पुलिस ने बुलाई NDRF की टीम
पुलिस के अनुसार, हादसा शाम के करीब 6 बजकर 15 मिनट पर हुआ. PCR को कॉल करके बताया गया कि बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से दीवार ढह गई है. मलबे के नीचे कई मजदूर दबे हैं. पुलिस ने मौके पर आकर आपदा राहत टीम को बुलाया और मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकलवार अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 60 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया. घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है, लेकिन उनमें से 2 की हालत अभी नाजुक हैं और उन्हें AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है.
सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ है. मजदूरों को सुरक्षा उपकरण दिए बिना खुदाई करने के लिए बेसमेंट में उतारा गया. वहीं हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग की पहचान दिल्ली के मदनगीर निवासी शख्स के रूप में हुई है. घायल मजदूर गैजपुर (उत्तर प्रदेश), दौसा (राजस्थान) और संगम विहार (दिल्ली) के निवासी हैं. दिल्ली प्रशासन ने मृतक के परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, वहीं घायल मजदूरों को उपचार भी प्रशासन की ओर से कराने का ऐलान किया गया है.
पुलिस के अनुसार, निर्माण कार्य सफदरजंग एन्क्लेव के बी-5 ब्लॉक, 1ए में चल रहा था. एक बेसमेंट बनाया जा रहा था. पुलिस और प्रशासन ने निर्माण कार्य कराने वाले शख्स से पूछताछ की तो पता चला कि उसने निर्माण कार्य के लिए परमिशन ली थी, लेकिन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया.
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े