Sanju Samson को उपकप्तान बनाने की उठी मांग
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले दिग्गज पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. पूर्व भारतीय कप्तान ने हाल ही में संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स का उपकप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है. कुंबले का मानना है कि सैमसन में नेतृत्व की क्षमता है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाना चाहिए|
अनिल कुंबले ने क्या कहा?
दरअसल भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले ने हाल ही में संजू सैमसन को टीम में शामिल करने के चेन्नई सुपर किंग्स के फैसले पर अपनी राय रखी है. उन्होंने जियोस्टार पर बात करते हुए, भारतीय क्रिकेट के नेतृत्व में आए पीढ़ीगत बदलाव पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक भारतीय क्रिकेट में कप्तानी की जिम्मेदारी एक-दूसरे को सौंपी जाती रही हैं. सुनील गावस्कर से सचिन तक, फिर विराट तक, और फिर महेंद्र सिंह धोनी भी इसी दौर का हिस्सा रहे हैं|
एमएस धोनी और विराट कोहली से पहले आपके पास राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे, जिनका जलवा आज भी बरकरार है. इस लिहाज से संजू सैमसन का आना सीएसके के लिए एक बेहतरीन कदम है. सोने पर सुहागा तो यह है कि आईपीएल से पहले वह जबरदस्त फॉर्म में रहे और लगातार तीन शानदार पारियां खेल टीम इंडिया को वर्ल्ड कप खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई|
चेन्नई की जरूरतों के हिसाब से शि बैठते है सैमसन
पूर्व भारतीय हेड कोच ने आगे कहा कि सैमसन को सीएसके में शामिल करने का फैसला स्किल्स से कहीं ज्यादा है. उन्होंने स्थनीय जुड़ाव और कल्चर फिट को भी ध्यान में रखा है. केरल में जन्मे, तमिल बोलने वाले और धोनी की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज होने के नाते, उनका अनुभव सीएसके के लिए मददगार साबित हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि, मुझे यकीन है कि इससे फ्रेंचाईजी की फैन फॉलोइंग बढ़ेगी. चेन्नई के नजरिए से देखें, तो सैमसन उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं|
धोनी के फैसले से नहीं होगी हैरानी
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पूर्व स्पिनर ने कहा कि सीएसके की उपकप्तानी संजू के लिए एकदम सही रोल है. उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाली है, इसलिए लीडरशिप रोल उनके लिए स्वाभाविक है और चेन्नई ठीक इसी चीज की तलाश में है. पिछले सीजन जब ऋतुराज चोटिल हो गए थे, तब धोनी ने टीम की कमान संभाली थी. इससे पहले जब रवींद्र जडेजा कप्तान थे, तब भी धोनी को बीच सीजन कप्तानी संभालनी पड़ी थी. इसलिए धोनी के बाद अगला कप्तान कौन होगा, यह तय करने में कुछ चुनौतियां सामने आई थी|
ऋतुराज को कप्तानी की भूमिका के लिए चुन लिया गया है और यह अच्छी बात है कि संजू के टीम में शामिल होने के बावजूद वह कप्तान बने हुए हैं. पूर्व स्पिनर ने कहा कि आगामी सीजन में किसी भी समय अगर धोनी संजू सैमसन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपते हैं, तो मुझे हैरानी नहीं होगी. वह लीडरशिप ग्रुप का अहम हिस्सा होंगे|
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर