संजय दुबरी टाइगर रिजर्व मे बाघिन का मौत करेंट लगाकर किया शिकार
सीधी। जिले के संजय दुबरी टाइगर रिजर्व के कोर परिक्षेत्र दुबरी जंगल में एक मादा बाघिन टी-49 की करंट लगने से मौत हो गई। यह दुखद घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसका पता सुबह गश्त के दौरान चला।
जानकारी के अनुसार, यह घटना दुबरी परिक्षेत्र से सटे सीमावर्ती गांव खरवार के जंगल में हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और डॉक्टरों की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मामले में दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बैगा आदिवासी और पास के गांव का एक ठाकुर शामिल है। वन विभाग की टीम और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में सहयोग कर रही है ताकि घटना से जुड़े और सबूत जुटाए जा सकें। इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर