रूस के राष्ट्रपति पुतिन के दौरे पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
दिल्ली | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंच रहे हैं. इस दौरान पुतिन का काफिला राजधानी की कई सड़कों से होकर गुजरेगा. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. खासकर शुक्रवार को दिनभर नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम और डायवर्जन से जूझना पड़ सकता है |
वहीं, सुरक्षा कारणों के चलते कुछ मेट्रो स्टेशनों पर भी थोड़े समय के लिए एंट्री-एग्जिट को भी रोका जा सकता है. बताया जा रहा है कि पुतिन की सुरक्षा कारणों से पुलिस अधिकारी जानकारी शेयर नहीं कर रहे हैं. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का कहना है कि ट्रैफिक को ज्यादा देर नहीं रोका जाएगा. रूसी राष्ट्रपति के काफिले को तुरंत गुजारा जाएगा. उनकी सुरक्षा को काफी कड़ी रहेगी |
एयरपोर्ट से पीएम आवास तक की ट्रैफिक व्यवस्था
सुरक्षा और ट्रैफिक पुलिस की अधिकारियों के मुताबिक, पुतिन गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचेंगे और पालम एयरपोर्ट से सरदार पटेल मार्ग स्थित होटल जाएंगे. इस दौरान एयरपोर्ट से होटल के बीच एनएच-S, धौला कुआं, दिल्ली कैंट इलाके में ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है. शाम को ही वह डिनर के लिए पीएम आवास जाएंगे. उस दौरान भी सरदार पटेल मार्ग पंचशील मार्ग, शांति पथ समेत आस-पास के अन्य रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा |
शुक्रवार को राजघाट से लेकर आईटीओं तक ट्रैफिक व्यवस्था
अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक के मामले में ज्यादा दिक्कत वाला दिन शुक्रवार का होगा. पूतिन सुबह में राजघाट और हैदराबाद हाउस जाएंगे. दोपहर में भारत मंडपम् मे उनका और पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है और शाम को राष्ट्रपति भवन में डिनर समेत कई कार्यक्रम है. इस दौरान सुबह राजघाट, शांति वन, राजाराम कोहली मार्ग और रिंग रोड से लेकर दिल्ली गेट, आईटीओ, तिलक मार्ग, इंडिया गेट तक ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है वही, दोपहर में मथुरा रोड, भैरो रोड, इंडिया गेट, मंडी हाउस और आईटीओ के पास असर पड़ सकता है |
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित