सनी संस्कारी की में फिर से साथ आई वरुण और मनीष की जोडी
मुंबई । फिल्म जुग जुग जीयो में वरुण धवन और मनीष पॉल ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और आपसी तालमेल से दिल जीतने के बाद, यह जोड़ी शशांक खेतान की बहुप्रतीक्षित रोम-कॉम सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में फिर से साथ आई है। इस फिल्म का होली गीत पनवाड़ी पहले से ही चर्चा में था और अब मनीष पॉल ने सेट से वरुण धवन के साथ एक हाई-एनर्जी डांस रील शेयर कर इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। वीडियो में मजाकिया अंदाज़, फंकी स्टेप्स और खूबसूरत आकर्षण के साथ दोनों की बेहतरीन जोड़ी दिखाई दे रही है। हालांकि हंसी और ऊर्जा से बनी उनकी दोस्ती, स्क्रीन पर भी खूबसूरती से नजर आ रही है। इसमें वरुण जहां अपने हाई-वोल्टेज स्टाइल में चमक रहे हैं, वहीं मनीष अपने आकर्षण और टाइमिंग से उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
हालांकि दोनों मिलकर एक खूबसूरत दोस्ती का माहौल बनाते हुए उसे बेहद मनोरंजक भी बना रहे हैं। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में यह जोड़ी दूसरी बार नजर आने के बाद अपनी आनेवाली फिल्म है जवानी तो इश्क़ होना है में भी तीसरी बार देखने को मिलेगी।
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी