15 राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में अभी राहत नहीं
दिल्ली में लगातार तेज धूप निकल रही है. रविवार को भी दिल्ली में पूरे दिन तेज धूप निकली रही, जिससे लोगों की गर्मी से हालत खराब हो गई. तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. आने वाले दिनों में भी दिल्ली वालों के लिए राहत की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में अगले 4 दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. 26 सितंबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप का सिलसिला जारी रहेगा.
दिल्ली के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आगे भी इसी तरह का तापमान बने रहने की संभावना है. हालांकि, 27 सितंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है. पहाड़ी राज्यों पर भी बारिश हल्की हो गई है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में अभी भारी बारिश होने की संभावना है.
इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
22 और 23 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है. 22 से 24 सितंबर तक पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 22-24 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है.
22 से 27 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. 22, 26 और 27 सितंबर को केरल और माहे में बारिश होने की संभावना है. 22, 26 और 27 सितंबर को रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है.
अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?
24 सितंबर को छोड़कर अगले 7 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 22 और 25-27 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है. 25 से 27 सितंबर के दौरान उत्तरी और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.
अगले 24 घंटों में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो रहा है. 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव बन सकता है. यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 26 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों के पास एक अवदाब (Low Pressure) में बदल सकता है. इसके 27 सितंबर तक दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने की संभावना है.
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी