महिला की टुकड़ों में मिली लाश, 5 दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
यूपी के झांसी में 13 अगस्त को कुएं के अंदर टुकड़ों में मिली महिला की लाश की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. खुलासे के लिए 10 टीमें लगाई गईं हैं, जिन्होंने करीब 100 से अधिक गांवों और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए हैं लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है. महिला के हाथ, सिर और पैर गायब थे.
आपको बता दें कि टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव में बीते दिनों एक कुंए के अंदर बोरियों में महिला की लाश के दो टुकड़े मिले थे. शव के दोनों हाथ-पैर और सिर गायब थे. हालांकि, 14 अगस्त को जब कुएं को खाली कराया गया तो उसमें एक और बोरी मिली, जिसमें महिला का हाथ रखा हुआ था. मगर अभी भी महिला की लाश के दोनों पैर और सिर गायब हैं.
पुलिस ने हाथ और लाश के दोनों टुकड़ों को मॉर्चरी भिजवा दिया, जहां रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया. पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की मानें तो महिला की उम्र करीब 33 से 35 वर्ष रही होगी. इसके अलावा रेप की आशंका के चलते वजाइना स्लाइड तैयार कराई गई.
आशंका जताई जा रही है कि जिसने भी इस भयानक घटना को अंजाम दिया उसने महिला की पहचान छिपाने के लिए कई टुकड़े किए और उसे कुएं में फेंक दिया. महिला के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस सिर व अन्य हिस्सों की तलाश कर रही है. आसपास के अन्य कुएं और तालाब भी तलाशे गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी. मृतका की शिनाख्त जल्द हो सके इसके लिए 10 अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं. स्वॉट टीम को भी लगाया गया है. इसके बावजूद 5 दिन बाद भी कामयाबी हाथ नहीं आई है.
जिस जगह पर कुएं से शव बरामद हुआ, वहां आसपास आबादी नहीं है. गांव वालों से पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अब तक पुलिस टीमें लगभग 100 से अधिक गांवों के लोगों से पूछताछ व 200 से अधिक से सीसीटीवी खंगाल चुकी हैं. यहां तक कि पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद लेते हुए पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें सुराग देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है.
बताया जा रहा है कि महिला के टुकड़ों में बंटे शव के साथ हल्के पीले, चमकीले रंग का ब्लाउज के साथ हरे रंग की साड़ी का टुकड़ा मिला है, जिसमें फूल बने हैं. दाहिने हाथ में लाल रंग का धागा बंधा हुआ है. नाखूनों में लाल रंग की नेल पॉलिश लगी हुई है. फिलहाल, जांच-पड़ताल चल रही है. वहीं, शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है.
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी