गाजियाबाद में यमुना का कहर: ट्रेन सेवाएं ठप, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
गाजियाबाद।
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा खड़ा कर दिया है। इसका सीधा असर ट्रेन संचालन पर पड़ा है। बुधवार को हजारों यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि दर्जनों का रूट बदल दिया गया।
यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार
गाजियाबाद से रोजाना हजारों यात्री दिल्ली की ओर सफर करते हैं। इनमें ज्यादातर लोग दिल्ली-अलीगढ़, हाथरस, दनकौर, मेरठ, सहारनपुर और खुर्जा ईएमयू से सफर करते हैं। लेकिन बुधवार को ट्रेनें या तो नहीं चलीं या फिर घंटों लेट रहीं।
विजय नगर निवासी सुदीप ने बताया कि उन्हें ईएमयू दो घंटे की देरी से मिली और रूट बदलने के कारण बाकी सफर ऑटो से करना पड़ा।
30 ट्रेनें डायवर्ट, कई रद्द
पुरानी दिल्ली की ओर जाने वाली 30 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। अब ये ट्रेनें गाजियाबाद से नई दिल्ली होकर पुरानी दिल्ली पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को अधिक समय लग रहा है और ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं।
रद्द की गई ट्रेनें
54057 पुरानी दिल्ली-शामली पैसेंजर
54058 शामली-पुरानी दिल्ली पैसेंजर
64445 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू
64412 दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू
64407 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू
74023 दिल्ली जंक्शन-शामली डीएमयू
डायवर्ट की गई ट्रेनें
64906 गाजियाबाद-पलवल ईएमयू
54307 मुरादाबाद-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर
64582 दिल्ली जंक्शन-हाथरस फोर्ट मेमू
54076 दिल्ली जंक्शन-बरेली पैसेंजर
अन्य ट्रेनों को नई दिल्ली से साहिबाबाद-तिलक ब्रिज होते हुए पुरानी दिल्ली भेजा जा रहा है।
शाहदरा में समाप्त की गई ट्रेनें
74024 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन डीएमयू
64107 दनकौर-दिल्ली जंक्शन ईएमयू
64092 कासिमपुर खीरी-दिल्ली जंक्शन एमईएमयू
64028 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन एमईएमयू
64024 शामली-दिल्ली जंक्शन एमईएमयू
स्टेशन पर अफरा-तफरी
ट्रेनें रद्द और रूट बदलने से गाजियाबाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई यात्री मजबूरन मेट्रो, ई-बस, ऑटो और कैब का सहारा लेने पर मजबूर हुए। स्टेशन अधीक्षक मोनेंद्र चौधरी ने बताया कि स्थिति को देखते हुए लगातार ट्रेन संचालन में बदलाव किया जा रहा है और यात्रियों को समय-समय पर सूचना दी जा रही है।
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
बैतूल में सनसनी: टॉपर बेटे ने परिवार की हत्या, 12 घंटे तक शवों के बीच बैठा रहा
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके