युवक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, शहर में बढ़ी हलचल
जबलपुर। जबलपुर में आज ट्रेड डील के विरोध में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले जिन्हे पुलिस ने वॉटर कैनन चलाकर रोक दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रेड का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे उदय भानु चिब ने कहा कि प्रस्तावित यूएस ट्रेड डील से किसानों व मजदूरों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने इसे देशहित के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया। यूथ कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर आंदोलन केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा। देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। चिब ने महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों और केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर भी सवाल उठाए। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की। रैली को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बाद भी जब कार्यकर्ताओं ने आगे बढऩे की कोशिश की तो पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग किया। पानी की बौछारें पड़ते ही अफरातफरी मच गई, कार्यकर्ता तितर बितर हो गए थे।
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष