जिला ग्रामीण कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय यादव ने पाटन प्रवास के दौरान गुलाब सिंह भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन के आगामी कार्यक्रम और नियुक्तियों को लेकर पार्टी की विचारधारा के बारे में जानकारी प्रदान की जिसमे स्पस्ट तौर पर कहा कि अनुसंशा पर पार्टी में कोई नियुक्ति नही होगी जो काबिल और समर्पित होगा बही पद पर रहेगा बैठक में विधानसभा प्रभारी चतुर सिंह और धीरज सिंह भी उपस्थित रहे जिन्होंने ब्लॉक और मंडलम को लेकर पार्टी के निर्देश को कार्यकर्ताओं को बताया ग्रामीण अध्यक्ष ने मूंग और उरद के रुके हुए भुकतान को लेकर एस डी एम के नाम तहसील को ज्ञापन सौंपा जिसमे खाद की आपूर्ति नहरों की समस्या अवैध शराब रेत खनन के साथ चरमराई बिजली व्यवस्था ट्रांसफार्मर की कमी को दूर करने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया अगर इन समस्याओं का निराकरण नही होता तो कांग्रेस पार्टी तहसील मुख्यालय के बाहर धरना देगी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजय ने साफ कहा कि अब गुट बाजी नही चलेगी जो भी नियुक्ति होगी पार्टी की होगी न कि किसी नेता की इस दौरान बीजेपी विधायक के तलवार से केक काटने को लेकर तंज कसा की क्षेत्र में भय का माहौल बनाया जा रहा जो तलबार से केक काट रहे है वह आम जनता को भी काटने जा रहे है पर हमारी लड़ाई आम लोगो को न्याय दिलाने की है कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों और वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया जिसमें ठाकुर विक्रम सिंह हरि पटेल राजेश तिवारी शिवराम पटेल सोनेलाल पटेल वीरेंद्र यादव संजय गुरु राजकिशोर पटेल संजय यादव राजेश मिश्रा राकेश यादव अशोक पूरी संतोष साहू बलदेव सिंह प्रदीप पटेल उदयराज सिंह रवि जैन आसीस ठाकुर जुगराज सिंह धीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार सामिल हुआ